Breaking Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट धर्म-कर्म 

PM के संसदीय क्षेत्र में महामहिम : काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का किया दर्शन, बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद, देखी विश्वनाथ धाम की भव्यता

Varanasi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने एक दिवसीय दौरे पर पीएम के संसदीय क्षेत्र में है। महामहिम के आगमम पर काशी में आज उत्सव सा माहौल है। राष्ट्रपति के लिए घाटों पर रेड कारपेट वेलकम की तैयारी है। दशाश्वमेध घाट की सभी सीढ़ियों और श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में रेड कारपेट बिछा दी गई है। दोपहर 3 बजे बाबतपुर के बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति मुर्मू की अगवानी की। राष्ट्रपति राज्यपाल व सीएम के साथ एयरपोर्ट से काशी कोतवाल के दर्शन के लिए काल भैरव मंदिर पहुंची। यहां विधिविधान से काशी कोतवाल की आराधना की। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।

काल भैरव के दर्शन-पूजन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद लेने श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंची। उनके स्वागत के लिए धाम में रेड कारपेट बिछाई गई थी। राज्यपाल व सीएम के साथ पहुंची राष्ट्रपति ने भोलेनाथ का अभिषेक व विधिविधान से पूजन किया। काशी कोतवाल व भोलेनाथ से देश की सुरक्षा व समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। राष्ट्रपति दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती की भी साक्षी बनेंगी। उनके आगमन के मद्देनजर आज भव्य गंगा आरती होगी। घाट को भव्य तरीके से सजाया गया है।

बता दें कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा में 450 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल, 80 सब इंस्पेक्टर, 26 डिप्टी एसपी और 16 ASP को तैनात किया गया है। नौसेना के साथ जल पुलिस, PAC बाढ़ राहत दल और NDRF के जवान दशाश्वमेध घाट पर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली है। अग्निशमन, बम निरोधक दस्ते के साथ डाग स्क्वायड को तैनात किया गया है। राष्ट्रपति का काफिला जिन मार्गों से होकर गुजरागा, उन मार्गों पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक रोक दिया गया।

You cannot copy content of this page