Holi 2023 : चंद मिनटों में केमिकल वाले रंगों को छुड़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
रंग बरसे… भींगे चुनर वाली रंग बरसे…’ होली के इस त्योहार पर सभी एक दूसरे को तरह-तरह के रंग लगाते है, जैसे कोई हर्बल रंगों से खेलता है तो कोई पक्के रंगों के साथ। होली के बाद सबसे ज्यादा तंग केमिकल वाला रंग कर देता है, आपको उसे छुड़ाने में पसीने छूट जाते हैं और होली का रंग फीका पड़ जाता है। आइए जानते है कि किस तरह आप इन केमिकल वाले रंगों को छुड़ा सकते हैं –

एलोवेरा जेल
अगर आप होली के मौके पर कैमिकल रंगों के साथ खेल रहे हैं, तो आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते है। एलोवेरा जेल आपको रंग छुड़ाने के लिए मदद करेंगा। नहाते समय एलोवेरा जेल रंग लगी हुई स्किन पर लगाकर हल्के से रगड़ना चाहिए, फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से स्किन से संबंधित सम्सया से बच सकते है।

चावल का आटा
होली के मोके पर आप चावल के आटा का इस्तेमाल कर सकते है। आपको बता दें कि चावल का आटा नेचुरल स्क्रबर माना जाता है। ऐसे में चावल का आटा आप डेड स्किन को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। होली खेलने के बाद नेचुरल स्क्रब को अपने शरीर पर मलकर असानी से रंग छुटा सकते है।

दही का इस्तेमाल
अगर आप होली खेल चुके है और केमिकल रंग को छुड़ाना चाहते है तो इसके लिए नहाते वक्त दही को अपने शरिर पर मल कर चढ़ा रंग तेजी से साफ हो जाएगा। इसके साथ ही आपकी स्किन अच्छी होगी।

बेसन
अगर होली के मौके पर आप चाहते कि आपका चेहरा निखरे तो इसके लिए दूध-हल्दी-बेसन को मिलकार ऊबटन तैयार करके रख दें। होली खेलने के बाद नहाते समय एक बार पानी और साबुन से रंग उतारने के बाद आप वेसन के ऊबटन को पूरे शरीर पर लगाकर स्क्रब करें। इस ऊबटन के साथ आपका रंग पूरी तरह साफ हो जाएगा।