Exclusive धर्म-कर्म 

Holika Dahan 2023 : होलिका दहन के समय कर लें इन 6 दुर्लभ मंत्रों का जाप, टल जाएगा हर संकट, होगा विशेष लाभ

इस साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि दो दिन होने से होलिका दहन का त्योहार 6 और 7 मार्च 2023 दोनों दिन मनाया जाएगा। वहीं 8 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद होलिका दहन की पूजा मंत्रोंच्चार के साथ करना चाहिए। मान्यता है इससे पूजा का शीघ्र फल मिलता है, वैवाहिक जीवन में सुख, वंश वृद्धि और धन में बढ़ोत्तरी होती है। आइए जानते हैं होलिक दहन का मुहूर्त और मंत्र।

होलिका दहन मंत्र

अनेन अर्चनेन होलिकाधिष्ठातृदेवता प्रीयन्तां नमम्।।’ – इस मंत्र को बोलते हुए होलिका की 3 बार परिक्रमा करें और जल अर्पित करते जाएं।

ओम ह्रीं ह्रीं क्लिंम – शत्रु बाधा से मुक्ति पाने के लिए होलिका में गुलाल चढ़ाते हुए इस मंत्र का जाप करें। मान्यता है इससे दुश्मन कार्य में रुकावट पैदा नहीं करेगा।

ऊं नृसिंहाय नम: – श्रीहरि भगवान विष्णु के अवतार भगवान नरसिंह का स्मरण करते हुए होलिका में फल, फूल, अक्षत और नारियल चढ़ाएं और ये मंत्र बोलें। इससे श्रीहरि हर संकट को टाल देते हैं।

वन्दितासि सुरेन्द्रेण ब्रह्राणा शंकरेण च। अतस्त्वं पाहि नो देवि विभूतिः भूतिदा भव।।‘ – ये होलिकाभस्म धारण मंत्र है। कहते हैं होलिका की राख को अगले दिन इस मंत्र को पढ़कर भस्म को मस्तक, सीने व नाभि में लगाएं तथा घर के हर कोने में थोड़ी से छिड़क दें। मान्यता है इससे रोग समाप्त होते हैं, धन में वृद्धि होती है, ग्रह बाधा, प्रेम बाधा दूर करने में ये राख बहुत लाभकारी मानी जाता है।

अहकूटा भयत्रस्तैः कृता त्वं होलि बालिशैः।अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम्‌ ॥ – परिवार में सुख शांति की कामना के लिए होलिका की पूजा के बाद इस मंत्र का जाप करें। मान्यता है इससे घर में क्लेश नहीं होता है, सफलता प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं।

ऊँ प्रह्लादाय नमः – होलिका की पूजा के साथ विष्णु जी के भक्त प्रह्लाद का भी इस मंत्र को बोलते हुए स्मरण करें।

होलिक दहन 2023 मुहूर्त

होलिका दहन – 7 मार्च 2023
होलिका दहन मुहूर्त – शाम 06.24 – रात 08.51
होलिका दहन की अवधि – 2 घंटे 27 मिनट
रंग वाली होली – 8 मार्च 2023
फाल्गुन पूर्णिमा 2023 तिथि

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि शुरू – 6 मार्च 2023, शाम 04.17

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि समाप्त – 7 मार्च 2023, शाम 07.09

होलिका दहन पर भद्रा काल समय

भद्रा काल समय शुरू – 6 मार्च 2023, शाम 4.48

भद्रा काल समय समाप्त – 7 मार्च 2023, सुबह 5.14

भद्रा पुँछ – 01:02 – 02:19
भद्रा मुखा – 02:19 – 04:28

You cannot copy content of this page