भूमिहार ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ताओं का सम्मान : H.N Rai बोले- संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा
Varanasi News : एक दूसरे की मदद से ही समाज चलता है और समाज का विकास होता है। जब समाज और संगठन मजबूत होगा तो बिरादरी मजबूत होगी।

लोहता क्षेत्र के केराकतपुर में एक रेस्टोरेंट में भूमिहार ब्राह्मण समाज का कार्यकर्ता समागम और सम्मान समारोह आयोजित गया। समारोह में संगठन के कर्मठ कर्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में संगठन और समाज को मजबूत करते हुए आगे बढाने पर जोर दिया। संगठन के संस्थापक सदस्य एचएन राय ने कहा कि भूमिहार ब्राह्मण समाज को आगे बढाने और संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं को आगे आना पडेगा।

राय ने युवाओं का आह्वान भी किया कि वह आगे आएं और समाज के साथ संगठन को आगे बढाने में मदद करें। सम्मान समारोह का संचालन अरविन्द सिंह और अध्यक्षता योगेंद्र राय ने किया।

सम्मान समारोह में विशेश्वर राय, अरुण सिंह भाई जी, आशीष सिंह, शिवमुनि राय, सुभाष सिंह, आनन्द राय, संतोष सिंह, अरुण सिंह, विनीत सिंह बाबा सहित भुमिहार समाज के दर्जनों लोग शामिल रहे।