Breaking Crime Varanasi ऑन द स्पॉट 

बड़ागांव में महिला की अर्धनग्न हाल में लाश मिलने से हड़कंप : चेहरे और पेट पर चोट के गंभीर निशान, जांच में जुटी पुलिस

Varanasi : बड़ागांव थाना क्षेत्र के महदेपुर गांव में रविवार की सुबह एक महिला की अर्धनग्न हाल में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायड को सूचना दी। डॉग स्क्वायड समीप में स्थित एक भट्टे पर जाकर रुक गई। गंभीर चोट लगने के चलते चेहरा स्पष्ट नहीं हो पा रहा था, जिससे महिला की शिनाख्त में मुश्किल हो रही थी। फिलहाल बड़ागांव थाने की पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

ग्राम प्रधान भगवान पाल के मुताबिक, गांव में स्थित बस्ती से करीब 100 मीटर दूर एक कच्ची सड़क पर करीब 40 वर्षीय महिला की लाश रविवार सुबह में दिखाई दी। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। महिला के चेहरे और पेट पर चोट के गंभीर निशान पाए गए, ऐसे में उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष बड़ागांव बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला के चेहर पर चोट के निशान हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि महिला की मौत कैसे हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी हो पाएगी। घटनास्थल पर DCP गोमती जोन विक्रांत वीर, ACP पिंडरा अमित पांडेय भी पहुंचकर लोगों से पूछताछ किए। पुलिस लोगों से पूछताछ कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।

महिला की हुई शिनाख्त

बड़ागांव थाना क्षेत्र के महदेपुर में हुई महिला की हत्या के कुछ समय बाद ही स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला का शिनाख्त गीता भूईया (35), पत्नी सुमित निवासी रांची हुआ है जो ईट भट्ठे पर काम करती है। महिला के तीन बच्चें है। पुलिस का मानना है महिला का पति फरार है। उसकी भूमिका हत्या में संदिग्ध है। जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page