भारतीय रेलवे मजदूर संघ : राष्ट्रीय संगठन मंत्री राधा बल्लभ त्रिपाठी का स्वागत, निजीकरण पर रोक लगाने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा
Varanasi : भारतीय रेलवे मजदूर संघ के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय संगठन मंत्री राधा बल्लभ त्रिपाठी का कैंट स्टेशन पर डीएलडब्ल्यू मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से लादने के साथ अंगवस्त्रम देकर स्वागत किय।
भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध भारतीय रेलवे मजदूर संघ का 20वां राष्ट्रीय त्रैवार्षिक अधिवेशन चेन्नई में 9 और 10 अप्रैल 2022 को हुआ था। इसमें डीएलडब्ल्यू मजदूर संघ के राधा बल्लभ त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री चुना गया।
गौरतलब है, भारतीय रेल में केवल दो संगठन मंत्री हैं जिसमें एक वाराणसी से और एक दक्षिण से राधा बल्लभ।

राधा बल्लभ ने बताया की उद्घाटन सत्र में रेलमंत्री मौजूद थे। दो दिवसीय अधिवेशन में मुख्य रूप से न्यू पेंशन स्कीम समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, रेलवे के निगमीकरण और निजीकरण पर रोक लगाने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।
कैंट स्टेशन पर मुन्ना प्रसाद, कृष्ण मोहन तिवारी, नवीन सिन्हा, कमलेश चंद पांडेय, मोनू सिंह, अश्वनी यादव, सतीश चंद पाठक, अखिलेश कुमार सिंह, रणधीर कुमार, आलोक कुमार पांडेय, जसवंत कुमार, जय प्रकाश, शशिभूषण, दीपक पटेल, देवता नंद तिवारी, रंग बहादुर यादव, श्याम मोहन, आशुतोष श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, सौरभ सिंह आदि लोगों ने स्वागत किया।