Just Now : Varanasi में GRP कांस्टेबल सहित छह नए Corona positive cases
Varanasi: जिले में रविवार की शाम प्राप्त हुए कोरोना रिपोर्ट में राहत भरी खबर आई थी और एक भी केस पॉजिटिव नही मिला था। और 23 लोग स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हो गए। कुछ घण्टों बाद रात्रि में दोबारा जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें छह नए पॉजिटिव केस मिले। संक्रमित मरीजों में 40 वर्षीय पहला मरीज ग्राम बिगहर थाना कपसेठी का रहने वाला है। नोएडा से ट्रेन द्वारा वाराणसी वापस आया। नोएडा में वेल्डिंग का काम करता था। 52 वर्षीय दूसरा मरीज अर्दली बाजार थाना कैंट का रहने वाला है। यह मार्च में मुम्बई गया था 9 जून को ट्रेन से वाराणसी वापस आया। यह मरीज प्रभु नारायण इंटर कॉलेज का सरकारी कर्मचारी है।
19 वर्षीय तीसरी मरीज हॉटस्पॉट सहडीह थाना चोलापुर से पूर्व में पॉजिटिव आयी मरीज की पौत्री है। 78 वर्षीय चौथा मरीज हॉटस्पॉट अवधगर्वी थाना भेलूपुर से पूर्व में पॉजिटिव आयी मरीज के कांटेक्ट ट्रेसिंग से संबंधित है एवं रिश्ते में श्वसुर है। 30 वर्षीय पांचवा चकबिहाडिया आनंदपुरी थाना सारनाथ का रहने वाला है। जीआरपी प्रयागराज में कांस्टेबल है। 40 वर्षीय छठवां मरीज बाबतपुर थाना बड़ागांव का रहने वाला है। यह एक सिविल इंजीनियर है। कोलकाता से अपनी कार द्वारा वाराणसी वापस आया। मरीजी द्वारा बताया गया कि कोलकाता में पॉजिटिव आयी मरीज के संपर्क में आया था। अबतक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 276 हो गई। जिसमें से 204 स्वस्थ्य हो चुके है। 65 केस एक्टिव है।