Varanasi 

नमामि गंगे के तहत लगा किसान मेला : किसानों को कृषि विशेषज्ञ ने दी जानकारी

Varanasi : विकास खंड पिंडरा के ग्राम फूलपुर में परंपरागत कृषि विकास और नमामि गंगे योजना के तहत जैविक किसान मेले में कई किसान जुटे। कृषि विशेषज्ञ आनंद प्रकाश सिंह द्वारा उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिए प्रयोग में आने वाले संपूर्ण विधियों की स्पष्ट जानकरी दी गई। मोटे अनाजों की स्टाल, जैविक सब्जियों की स्टाल, जैविक सरसों तेल की स्टॉल आदि आकर्षण के केंद्र रहे।

मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रविशंकर सिंह, एडीओ कृषि अनिल त्रिपाठी, प्रवीण नागर, धर्मेंद्र सिंह देव समेत अन्य अधिकारी और किसान मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page