किशोर ने फांसी लगा ली : चाट की दुकान पर काम करता था, पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी
Varanasi : सिगरा थाना के सोनिया के काजीपुरा खुर्द में एक किशोर ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। मृतक का नाम अमित कुमार पुत्र राजकुमार (16) बताया जा रहा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार किशोर मंगलवार की रात अपने कमरे में सोया था। देर रात न जाने कब फांसी के फंदे से झूल गया। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। किशोर चाट की दुकान पर काम करता था। पुलिस घटना को खुदकुशी मानकर जांच कर रही है।