रामनगर के राजकीय बाल गृह से भागा किशोर : कमरे का एक्जास्ट तोड़कर फरार हो गया, लापरवाही में 4 कर्मचारियों पर मुकदमा
Varanasi : रामनगर थाना क्षेत्र स्थित राजकीय बाल गृह में लापरवाही का मामला सामने आया है। राजकीय बाल गृह से एक 12 वर्षीय बच्चा अपने शयनकक्ष का एक्जास्ट तोड़कर भाग गया। मामले की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।
प्रभारी अधीक्षक राजकीय बाल गृह अशोक कुमार ने बताया कि बाल सुधार कल्याण समिति के निर्देश पर फिरोजाबाद जिले से एक 12 वर्षीय किशोर यहां गृह में लाया गया था। 26 मार्च को उसे फिरोजाबाद से लाकर यहां दाखिल कराया गया था। 31 मार्च की सुबह 6 बजे गणना शुरु हुई। तो बालक नहीं मिला। जिसके बाद बाल गृह में हड़कंप मचा गया। बालकों की देखरेख में तैनात सेवा प्रदाताओं ने इसकी लिखित जानकारी प्रभारी अधीक्षक राजकीय बाल गृह को दी। जिसके बाद रामनगर पुलिस ने रविवार सुबह मुकदमा दर्ज कर ली है। बच्चे के गायब होने की सूचना के बाद उसे बाल गृह परिसर के अलावा सार्वजिक स्थानों को खोजा गया। लेकिन बच्चा नहीं मिला। जिसके बाद रामनगर थाने में लापरवाही बरतने पर चार कर्मचारी अशोक कुमार, शिव शंकर पांडेय, सोनू प्रजापति और राजू वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। गायब बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन की जा रही है। बालक को शीघ्र ही खोज लिया जाएगा।