Crime Varanasi 

कोहराम : बेटी के शादी की चल रही थी तैयारी, पोखरे में मिली बाप की लाश

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Varanasi : बच्छाव गांव में स्थित सागर तालाब में नहाने गए राजगीर की डूबने से मौत हो गई। दुखद पहलू यह कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसके बेटी की शादी होने वाली थी। मौत की जानकारी मिलने के बाद खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राजगीर किन परिस्थितियों में मौत के मुहाने तक पहुंचा।

दरअसल, आकाश पटेल उर्फ गुड्डू राजगीर थें। पत्नी रीता पटेल ने बताया कि एक दिन पहले वह घर से सुबह नहाने के लिए निकले। काफी समय बीत गया। वापस नहीं लौटे। हम लोगों ने खोजबीन शुरू किया। तालाब के पास गए तो उनका कपड़ा तालाब के किनारे पढ़ा मिला। बताया, आनन-फानन में पुलिस और गांव के लोगों को जानकारी दी गई। तालाब में खोज शुरू की गई। देखा, कुछ दूर पर उनकी लाश उतराई थी।

लोगों की मदद से लाश बाहर निकाला गया। बताया, शुक्रवार को बेटी की शादी थी। आकाश के बेटे का नाम अर्जुन पटेल है। रोहनिया पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अखरी चौकी इंचार्ज गौरव पांडेय ने बताया कि मौत के मामले में घरवालों की ओर से कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है। कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

You cannot copy content of this page