जहरीले जानवर के काटने से मजदूर की मौत : आंख से दिखना हुआ कम, परिवार के लोग ले गए अस्पताल, उखड़ गईं सांसे
Varanasi : सिंधौरा थाना क्षेत्र के नदोय गांव के निवासी दीना राजभर (45) की जहरीले जानवर के काटने से सोमवार को मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया। श्रमिक के मौत की खबर पर बरवां बाजार बंद था।
बताया जाता है कि नदोय मखनईया गांव निवासी दीना राजभर रात में घर के बाहर सोया था। रात में तेज आंधी और पानी पड़ने से घर में सो गया। उसके हाथ मे किसी विषैले जानवर ने काट लिया।
उसको इसकी जानकारी बाद में हुई। सोमवार को सुबह होने के बाद दीना को आंख से दिखाई देना कम हो गया और स्थिति खराब होने लगी। परिजन जिला चिकित्साल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सावित्री सहित परिजनों रो-रोकर का बुरा हाल था।