Breaking Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट 

बारात की छोड़िए, शादी के दिन दूल्हा ही नहीं आया : फर्जी SDM बनकर शादी करने के नाम पर ठगी, शिकायत पर FIR

Varanasi : SDM से शादी तय होने पर पूरे परिवार में खुशी थी। शादी की तैयारियां शुरू हुईं। रिश्तेदारों में निमंत्रण बांटे गए। तय समय पर रिश्तेदार भी शादी में शामिल होने के लिए पहुंच गए। मामला उस वक्त असहज हो गया जब सारी तैयारियों के बीच तय समय पर न दूल्हा आया न ही बारात। वजह जानकर परिवार और रिश्तेदारों के सिर चकराने लगे।

मामला भेलूपुर थाना क्षेत्र के संकुलधारा का है, जहां फर्जी एसडीएम बनकर शादी के नाम पर चूना लगाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, भेलूपुर थाना क्षेत्र के संकुलधारा इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपनी बेटी की शादी कुचौरा सिकंदरपुर, गाजीपुर के रहने वाले शुभेंदु दुबे के साथ तय की। शुभेंदु दुबे ने खुद को झारखंड में SDM पद पर कार्यरत बताया। आरोप है कि शादी तय होने के बाद आरोपी ने अपने ताऊ के खाते में 4 लाख 50 हजार ऑनलाइन मंगवाया। 14 दिसंबर 2022 को शादी की तिथि तय हुई। गुरूबाग स्थिति एक लॉन में बरात आने की तैयारी हो रही थी। तैयारी पूरी होने के बाद भी नियत समय पर बरात नहीं पहुंची। जिसके बाद फोन करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने होंडा सिटी गाड़ी की मांग करने लगे। बाद में पता चला कि शुभेंदु कहीं भी SDM नहीं है। बीते 11 मार्च को महिला ने शुभेंदु को फोन कर पैसा व सामान वापस करने के लिए बोली तो वह सामान और पैसा भूल जाने के लिए कहते हुए धमकी देने लगा। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस अपराध व मुख्यालय से की। महिला के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

You cannot copy content of this page