Varanasi 

Lockdown : LBS Airport से पहले दिन 22 विमानों का हुआ आवागमन

1215 यात्रियों का हुआ आगमन

504 यात्री गंतव्य के रवाना

Varanasi : lockdown के चलते हवाई सेवा बंद होने के बाद तकरीबन दो माह बाद सेवाएं चालू की गईं। पहले दिन लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बाबतपुर से कुल 22 विमानों का आवागमन हुआ। 11 फ्लाइट से 1215 लोगों का आगमन हुआ। 11 से 504 लोग बाबतपुर एयरपोर्ट से गंतव्य के लिए रवाना हुए।

दिल्ली से चार फ्लाइट के द्वारा 500, अहमदाबाद से एक फ्लाइट से 185, मुंबई से दो फ्लाइट से 216 हैदराबाद से एक फ्लाइट से 112 सहित कुल 11 फ्लाइट से 1215 लोग हवाई अड्डा पर आये। इसी तरह चार फ्लाइट के माध्यम से 212 लोगों ने दिल्ली, एक फ्लाइट से अहमदाबाद के लिए 51, दो फ्लाइट के द्वारा 120 लोग मुंबई, एक फ्लाइट से 15 लोग जयपुर तथा एक फ्लाइट से 57 लोग हैदराबाद सहित 11 फ्लाइट 504 लोगों ने अपने अपने गंतव्य के लिए उड़ानें भरी। बाबतपुर हवाई अड्डा पर आने जाने वाले लोगों का थर्मल स्कैनिंग के साथ-साथ फिजिकल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित कराया जा रहा था। एयरपोर्ट पर लोगों के लिए सेनिटाइजर की भी व्यवस्था है।

You cannot copy content of this page