#Lockdown : ADG ने कहा अब तक जोन में दर्ज हुए 1631 FIR, 2152 लोगों की हुई गिरफ्तारी, बोले इस वजह से करनी पड़ी ड्रोन से निगरानी

वाराणसी। लॉकडाउन का बनारस सहित अन्य जिलों में सख्ती से पालन कराया जा रहा है। पुलिस लगातार अलाउंस कर रही है। मंगलवार को एडीजी जोन बृजभूषण ने बताया कि वाराणसी के अलावा नौ अन्य जिलों में भी ड्रोन से निगहबानी की जा रही है। इसकी वजह यह कि अंदर की बस्तियों व गलियों तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही थी। गलियो में लोग इकट्ठा हो रहे थे। सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा जा रहा था। ड्रोन से निगरानी करने के नाते सारी चीजें अब साफ दिख रही हैं। उल्लंघन करने वालों को हिदायत देने के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। किसी भी तरह के धार्मिक और पारिवारिक आयोजन पर मनाही है।

उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस शख्ती से कार्रवाई कर रही है। अब तक कई लोगों का चालान किया गया है। बताया, लॉकडाउन का उलंघन करने वालों के खिलाफ अब तक जोन में 1631 एफआईआर दर्ज हुए हैं, जिसमें कुल 2152 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 40,154 वाहनों का चालान हुआ। इसमें 3218 वाहनों को सीज किया गया। तकरीबन 18 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। एडीजी ने अपील किया कि लॉकडाउन का बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी पालन करें तभी हम कोरोना नामक महामारी से जीत पाएंगे। यह सभी स्वास्थ्य का सवाल है। सभी लोग सहयोग करें। अनावश्यक कोई न निकले।

अन्नपूर्णा बैंक के जरिए जरूरतमंदों की मदद

कहा, जरूरतमंदों की मदद के लिए सरकार के साथ सामाजिक संस्थाएं भी आगे आई हैं। हर संभव मदद किया जा रहा है। पुलिस अन्नपूर्णा बैंक के जरिए जरूरतमंदों की मदद कर रही है। बताया, बनारस सहित नौ अन्य जिलों में 27 मार्च से अन्नपूर्णा बैंक की ओर से मदद जारी है। बैंक को चलाने में कुछ समाजसेवी हमारी मदद कर रहे हैं। अबतक इसके माध्यम से दस जिलों में कुल 3,64,047 भोजन के पैकेट, 6520 कुंटल ड्राई राशन वितरण हुए हैं। इससे कुल 2,22,761 परिवार लाभांति हुए है। कहा, हमारा प्रयास है कि जोन में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। हमें खुशी है कि हमारे पुलिस अधिकारी इसे सफल बनाने में हर संभव मदद कर रहे हैं।