#Lockdown : BJP अल्पसंख्यक मोर्चा ने 127 घरों में बांटी राहत सामग्री, बोले महेशचंद्र श्रीवास्तव मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों की समस्याएं करेंगे दूर
#Varanasi : लॉकडाउन में सरकार द्वारा लगातार जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के लोगों के बीच यूपी गवर्नमेंट के दिशा निर्देशन में खद्यान सामग्री का वितरण किया गया। आजाद पार्क स्थित बटाऊ शहीद क्षेत्र में 127 घरों में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रिय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में अनाज वितरण किया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रिय अध्यक्ष हाजी अहमद, जिलाध्यक्ष शाहिद खान, क्षेत्रीय मंत्री जाबिर सिद्दीकी ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का निदान किया जाएगा। क्षेत्रिय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में दवा, दूध, चिकित्सा व्यवस्था सहित रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली चीजों को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। राशन किट वितरण के वक्त लेखपाल रिशी दुबे, शाहिद अफरीदी, कमाल अहमद आदि लोग मौजूद थें।