Lockdown : पत्नी और तीन बेटियों के साथ खुले आसमान के नीचे रहने के लिए पिता मजबूर
Varanasi : वैश्विक महामारी Covid-19 ने वह रंग दिखाया जो शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। दरअसल, मौसम की उलटफेर के बीच मुंबई से लौटा लाचार बाप पत्नी और बेटियों को लेकर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। वापसी पर परिवार के लोग उनको घर में घुसने नहीं दिए। हाथी (जंसा) के रहने वाले मनोज पांडेय, शेरू सिंह सहित तकरीबन दर्जनभर लोग 25 मई को ट्रेन से वाराणसी के लिए निकले। सभी 28 माई को सुबह करीब 10 बजे हाथी डीह पहुंचे।
हमारे सेवापुरी प्रतिनिधि के मुताबिक सभी के गांव में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। लोगों ने ग्राम प्रधान को सूचित किया। मजदूरों ने प्राथमिक विद्यालय में रहने की अनुमति मांगी। आरोप है, ग्राम प्रधान ने इनकार कर दिया। श्रमिक अपने घर पहुंचे। परिवार और गांव के लोगों ने यह कहते हुए विरोध किया कि 14 दिन तक आप लोग सामाजिक दूरी बनाकर रहें। तब से लेकर आज तक राजेश पांडेय खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। राजेश अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ खुले आसमान के नीचे रह रहे हैं।