Lockdown 2.0 : लोगों ने पुलिसवालों पर बरसाए फूल, हौसला अफजाई के लिए दिया अंगवस्त्रम

Sanjay Pandey

#Varanasi : रामनगर थाना प्रभारी विनोद मिश्रा, कस्बा इंचार्ज अजय प्रताप सिंह और अन्य मलहिया पुराने रामनगर में पहुंचे। भाजपा पार्षद संतोष शर्मा और बीजेपी नेत्री कुसुम लता शर्मा की अगुआई में लोगों ने पुष्प वर्षा की। कुसुम लता शर्मा एवं उनके परिवार के लोगों ने पुलिसवालों को तिलक लगाया। लोगों ने पुलिस जिंदाबाद का नारा लगाया। भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया।

थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने स्थानीय लोगों को अपने घरों में रहने के लिए कहा। नियमों के पालन की गुजारिश की। लोगों ने पुलिसवालों को अंगवस्त्रम दिया। पुलिस वालों का स्वागत करने वालों में पार्षद संतोष शर्मा, कुसुम लता शर्मा, कंचन साहनी, बेबी साहनी, नीरा देवी, सुमन देवी, इंदु साहनी, प्रभादेवी, अंजू देवी, कुमारी देवी, नीलम साहनी, पन्नू देवी, मीरा साहनी, संजय बाल्मिकी, रेनू साहनी, भरत साहनी, मिताली शर्मा, मनोज पटेल, मनोज प्रजापति, रमेश साहनी, अमरनाथ प्रजापति, कमलेश प्रजापति, छोटेलाल खरवार, संजय कुमार आदि लोग शामिल थें।