#Lockdown : Varanasi में फंसे रेल यात्रियों का रेल मंत्री ने जाना हाल, अधिकारियों को मिली शाबाशी
#Varanasi : विश्व मे फैले कोरोना संक्रमण के चलते देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। जो जहां है, वहीं फंसा हुआ है। सरकार फंसे हुए लोगों हर सम्भव मदद कर रही है। वाराणसी के कैंट रेसवे स्टेशन पर भी कई यात्री फंसे हैं, जिन्हें यात्री आश्रय हाल में ठहराया गया है। उनके खाने-पीने की व्यवस्था के साथ मनोरंजन का भी ध्यान रेलवे प्रशासन दे रही है। यात्रियों को रोज योग भी करवाया जा रहा है।

सोमवार को रेल राज्यमंत्री सुरेश अगड़ी ने उन्ही व्यवस्थाओं का हाल जाना। वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा यात्रियों से बातचीत भी की। रेल मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यात्रियों से रूबरू होकर उनके खाने-पीने सहित सुविधाओं का हाल जाना। उन्होंने तन्मयता से सेवा कार्य में जुटे स्थानीय अधिकारियों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद जल्द ही सभी यात्रियों को घर भेजने का प्रबंध किया जायेगा। इसके फोटोज रेल मंत्री ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया।