#Lockdown : रिटेलर संतोष गुप्ता और होलसेलर अशोक कुमार चौरसिया प्रतिबंध के बाद ब्लैक में गुटखा बेचकर कर रहे थे कमाई, बरामद हुआ इतने का माल

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

बरामद माल किया गया सील

वाराणसी। लॉकडाउन लागू होने के बाद एहतियातन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पान और गुटखा पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध के बावजूद बनारस में पान मसाला की बिक्री बड़े पैमाने पर चोरी-छुपे की जा रही थी। मंगलवार को कतुआपुरा (कोतवाली) से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुटखा बेचते हुए रिटेलर संतोष गुप्ता को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने होलसेलर अशोक कुमार चौरसिया को गिरफ्तार किया। उसके पास से 06 लाख रुपये का माल बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ महामारी अधिनियम के साथ धारा 188 के तहत कार्रवाई की है।

बताया, सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति प्रतिबंध के बाद मनमाने दाम पर गुटखा बेच रहा है। मौके पर वाणिज्य कर विभाग की टीम बुलाई गई। स्टॉक रजिस्टर आदि का मिलान करने के बाद रिटेलर और होलसेलर के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया।