Lockdown : गैस एजेंसी संचालक के बंद मकान में चोरी, चोर पार कर ले गए नकदी सहित इतने के जेवरात
Varanasi : वैष्णो नगर कॉलोनी के रहने वाले गैस एजेंसी संचालक अनुराग सिंह के बंद मकान से चोरों ने ताला तोड़कर 30 हजार रुपये नकद सहित पांच से छह लाख रुपए मूल्य के जेवरात पार कर दिया। पता चलने पर मंडुआडीह पुलिस मौके पर पहुंची।
अनुराग के बहनोई अवनीश सिंह ने बताया कि 22 मार्च को अनुराग पत्नी नीतू और बच्चों के साथ अपने गांव देवरिया गए थे। लॉकडाउन की वजह से वह घर नहीं लौट पाए। मौका पाकर चोरों ने पांच से छह लाख के जेवरात और नकद पार कर दिया। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।