Breaking Exclusive Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट धर्म-कर्म पूर्वांचल 

विश्वप्रसिद्ध रामलीला : प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक में आने का भगवान शंकर ने किया वादा

Varanasi : रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला में गुरुवार को ब्रह्माजी प्रभु श्रीराम के चरण कमल में प्रीति का वरदान मांगते हैं। दशरथजी स्वर्ग से आते हैं, श्रीराम भाई सहित उनकी वंदना कर आशीर्वाद लेते हैं।

शिवजी भी श्रीराम से अपने हृदय में बसने और श्रीराम के राज्याभिषेक में अयोध्या आने का वादा करते हैं।

विभीषण पुष्पक विमान ले आते हैं और सभी पुष्पक विमान पर सवार हो अयोध्या के लिए चल देते हैं। पुष्पक विमान निषाद राज के आश्रम पहुंचता है।

मां सीताजी गंगाजी को प्रणाम कर आशीर्वाद देती हैं। निषाद राज सीताजी के चरण में गिर जाते हैं तो श्रीराम उठाकर गले लगाते हैं, यहीं पर आरती होती है।

You cannot copy content of this page