लोगों को जागरूक किया : मां गंगा को प्लास्टिक से बचाने की चलाई मुहिम
Varanasi : मां गंगा को पॉलिथीन मुक्त कराने की संकल्प के साथ मिसेज एशिया 2022 विजयता सचदेवा, नमामि गंगे और 137 सीईटीएफ प्रादेशिक सेना 39 जीआर गंगा टास्क ने साथ मिलकर दशाश्वमेध घाट से राजेंद्र घाट तक प्लास्टिक हटाने की मुहिम चलाई। गंगा की तलहटी से सिंगल यूज़ पॉलिथीन में भरी हुई पूजन सामग्रियों को बड़ी तादाद में बाहर निकाला। गंगा को प्रदूषित कर रही सामग्रियों को निकालकर कूड़ेदान तक पहुंचाया गया। इस मुहिम में नागरिक भी शामिल हुए। ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को गंगा किनारे पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने की अपील की गई।
प्लास्टिक के खतरे को बताकर जलीय जीव जंतुओं की सुरक्षा का आवाह्न किया गया। मिसेज एशिया ने इसके पहले भी कई बार प्लास्टिक के खिलाफ लोगो से हमेशा अपील करती आई है। उन्होंने कई संस्थाओं को लेकर भी प्लास्टिक के खिलाफ लोगो को संस्थाओं द्वारा कपड़े से बने थेलो और बैग को लेकर लोगो को जागरूक किया है और प्लास्टिक को न इस्तेमाल करने की अपील भी की है। उन्होंने कई सेलिब्रिटियों के साथ रैंप वॉक द्वारा भी मिलकर ऐसी मुहिम में लोगों को जागरूक करते हुए अपील भी की। नमामि गंगे से जुड़कर अपने आपको सौभाग्य मानते हुए कहा कि गंगा की सफाई और प्लास्टिक के खिलाफ पर्यावरण को नमामि गंगे और 137 सीईटी बीएन एफ (प्रादेशिक सेना) द्वारा मुहिम में भाग लेकर एक बार फिर से प्लास्टिक ना यूज करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक से बने पदार्थों ने हमारे पर्यावरण और जीव जंतु और साथ में जनजीवन पर भी काफी प्रभाव डाला है। कई बीमारियों ने घर किया है। उनका कहना है कि जितना हम प्लास्टिक को कम यूज करेंगे, हम उतने ही सुरक्षित रहेंगे।
नमामि गंगे काशी के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्लास्टिक एक ऐसी बुराई है जिसका उत्पादन और उपयोग मानव जाति द्वारा किया जाता है और यह पर्यावरण के लिए बहुत बड़ा खतरा है। गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार फूल चंद खेदार ने कहा कि प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम में जनमानस को जुड़ना होगा। आयोजन में प्रमुख रूप से मिसेज एशिया 2022 विजयता सचदेवा, नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार फूल चंद खेदार और उनकी टीम, नमामि गंगे महानगर संयोजक शिवदत्त द्विवेदी, लक्ष्मण मांझी, सुमित राय आदि मौजूद रहे।