Breaking Crime Varanasi ऑन द स्पॉट पूर्वांचल 

ठीक से 365 दिन भी नहीं हुए शादी के और अचानक… : 21 साल की विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाया, फांसी लगाकर की खुदकुशी

Varanasi News : ठीक से 365 दिन भी अंजना की शादी के नहीं हुए। पति मजदूरी करता है। साल भर के अंदर ही न जाने ऐसा क्या हुआ कि अंजना ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

पता चलने पर पुलिस पहुंची। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। मायके के लोगों को जानकारी दी गई। शोर-शराबा हो-हल्ला और बहुत कुछ। आसपास के लोग भी जुट गए।

माधोपुर (रोहनिया) के रहने वाले राजकुमार की बेटी अंजना (21) की शादी 2022 में नरोत्तमपुर (लंका) के रहने वाले अलख निरंजन के बेटे नीतीश कुमार से हुई। सोमवार को अंजना के कमरे का दरवाजा बंद था। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर ससुराल के लोगों को शक हुआ।

दरवाजा खटखटाया गया, फिर भी नहीं खुला। लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा तो उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। चीख-पुकार मच गई। डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बताया गया।

चौकी इंचार्ज कुंवर अंशुमान सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक और एसीपी को जानकारी देने के साथ उन्होंने विधिक कार्यवाही शुरू की। फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया।

जानकारी पाकर मायके के लोग घटनास्थल पर आए। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि नीतीश मजदूरी करता है। अंजना ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।

रोने-बिलखने के बीच पुलिस ने भी माननीय जिम्मेदारियों को प्राथमिकता पर रखते हुए फिलहाल घटना के संबंध में परिवार के लोगों से जानकारी इकट्ठा नहीं की है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

You cannot copy content of this page