विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप : पति समेत 11 लोगों के ऊपर उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
Varanasi : फूलपुर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म सहित सास ससुर जेठ जेठानी सहित 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर कमरे में बंद कर मारने व दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार विवाहिता ने अदालत में गुहार लगाई कि मेरे पति ने 5 लाख रुपया और एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के लिए मुझे कमरे में बंद कर मारते पीटते थे और मेरे साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करते थे। जब इसकी शिकायत विवाहिता ने सास ससुर जेठ से की तो सभी ने उसको कमरे में बंद करके मारने पीटने लगे। वहीं, जब विवाहिता ने अपने पिता को ये बाते बताई तो ससुराल के लोगों ने महिला को मारपीट कर 15 दिनों तक कमरे में कैद कर दिया।
विवाहिता ने बताया कि वो किसी तरह इन लोगों के चंगुल से छूट कर अपने मायके पहुंची। जहां थाना फूलपुर द्वारा कोई कार्यवाही ना करने पर न्यायालय की शरण ली। जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर पति, ससुर, सास जेठानी, जेठ के पुत्रों के खिलाफ धारा 498a, 323, 354, 313, 377 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के तहत 3 और 4 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उधर, विविहिता का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी ससुराल पक्ष द्वारा बराबर धमकी दी जा रही है। इस संदर्भ में विवेचक एसआई ममता सिंह से पूछने पर उन्होंने बताया कि कार्यवाही चल रही है।