आशिक से शादी की जिद पर अड़ी विवाहिता, Lockdown का पालन कराने में बिजी पुलिस तक पहुंची अजब प्रेम की गजब कहानी, इस तरह से हुआ था इजहार-ए-इश्क

वाराणसी। कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए लॉकडाउन का पालन कराने में बिजी पुलिस के सामने अजब प्रेम की गजब कहानी पहुंची। हुआ यह कि विवाहिता अपने आशिक से शादी की जिद पर अड़ गई। समझा-बुझाकर किसी तरह से पुलिस ने मामला खत्म कराया। फिलहाल विवाहिता को उसके मायके भेज दिया गया है। माजरा जंसा थाना क्षेत्र का है।

पति को शक हुआ

दरअसल, दो साल पहले शादी होने के बाद ससुराल आई विवाहिता गांव के ही लड़के से मोहब्बत कर बैठी। मोबाइल के जरिए दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए। दोनों आपस में आए दिन मोबाइल पर बात किया करते थे। विवाहिता छत पर अपने प्रेमी के साथ बात कर रही थी। पति को शक हुआ। वह भी छत पर पहुंचा। मोबाइल हाथ से ले लिया। नंबर लगाया तो गांव के ही एक युवक ने कॉल रिसीव किया। विवाहिता के मायके वालों को बताया गया। मायके पक्ष के लोग विवाहिता के ससुराल पहुंचे।

एसओ ने कराया भले-बुरे का ज्ञान

पंचायत चल ही रही थी कि किसी ने पुलिस को जानकारी दे दी। पहुंची पुलिस विवाहिता, आशिक और उसके पति को थाने ले आई। विवाहिता प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी गई। थाना प्रभारी रामाशीष ने हस्तक्षेप कर विवाहिता को जब भले बुरे का ज्ञान कराया तब उसे होश आया। अपनी गलती का एहसास होने पर प्रेमी ने दोबारा ऐसी हरकत न करने की बात कही। विवाहिता पति के साथ रहने के लिए राजी हुई। पंचायत खत्म होने के बाद मायके पक्ष के लोग उसे कुछ दिन के लिए साथ ले गए।