मिशन शक्तिसेना अभियान : नवरात्र के पहले दिन बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, 09 कन्याओं का किया गया पूजन-अर्चना
Varanasi : गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी आरम्भ स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी द्वारा संचालित मिशन शक्तिसेना अभियान के तहत नवरात्र के पावन पर्व पर वेस इंडिया, ओरिजेंस और रोटरी क्लब वाराणसी उदय के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को बालिका आत्मरक्षा कार्यक्रम का शुभारम्भ बरेका इन्टर कॉलेज में हुआ। विद्यालय के सभागार में कन्या आत्मरक्षा के लिए आयोजित यह कार्यक्रम 9 कन्याओं की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
विदित हो, नवरात्रि के शुरुआत 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक पूरे 9 दिन 9 विद्यालयों में बालिकाओं को आत्मरक्षा का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी क्रम में आज प्रथम दिन आयोजित इस कार्यक्रम में 200 कन्याओं ने प्रतिभाग किया। उन्हें आत्मरक्षा के प्रशिक्षण का महत्व बताते हुए उन्हें स्वयं के बचाव हेतु बेसिक तकनीकों से परिचित कराया गया। इसके साथ ही, प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों को वेस इंडिया और रिसायक्लो पावर के सदस्यों द्वारा प्लास्टिक उपयोग कम करने के लिए उपस्थितजनों को जागरूक बनाया गया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बरेका के पीआरओ राजेश कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में मिशन शक्तिसेना की पूर्णिमा मिश्रा, आलोक सिंह, सेंसेई राजीव राजभर उपस्थित थे।
अभ्यागत अथितियों का स्वागत वेस इंडिया के सचिव डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने किया। आरम्भ के संस्थापक निर्देशक सेंसेई अजित श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके सैनी ने किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के संयोजक अखिलेश रावत ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूनम टिग्गा, अजितेश श्रीवास्तव, रवि कुमार, पंकज श्रीवास्तव, शिक्षिकाएं, स्वयंसेवी, और महिलाएं उपस्थित थीं। जिन्होंने मुक्तकंठ से कार्यक्रम की सराहना की और आत्मरक्षा को छात्राओं के पाठ्यक्रम में शामिल कराने का सुझाव भी दिया।