घर में जरुर लगाएं ये पौधेंं, बरकत के साथ चमक उठेगा आपका भाग्य
आजकल जब भी घर की सजावट की जाती हैं तो उसमें पौधे लगाने का ट्रेंड बढ़ गया हैं। ये पौधे ऑक्सीजन देने के साथ ही वातावरण को शुद्ध बनाने का काम करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पौधे वास्तु में भी बहुत महत्व रखते हैं और आपके जीवन में खुशहाली लाने का काम करते हैं। जी हां, पेड़-पौधे लगाने से जहां घर की खूबसूरती में चार-चांद लग जाते हैं वहीं घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। घर में लगाने के लिए पौधों का सही चयन करना आवश्यक है। आज हम आपको यहां कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर में लगाने से बरकत के साथ खुशियां भी आती हैं। चलिए जानते है उन पौधे के बारे में –

तुलसी का पौधा
तुलसी को हिंदू धर्म में काफी शुभ और पवित्र पौधा माना गया है। इसकी पूजा करने का रिवाज भी है। कई लोग इसे घर के मेनगेट पर भी रखते हैं। यह पौधा घर में सकारात्मकता लाता है। तुलसी का पौधा यदि उत्तर-पूर्व में लगाया जाए तो घर में धन की कमी नहीं होती है।

अशोक का पौधा
हिंदू धर्म में यह पेड़ काफी शुभ माना जाता है। इसे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आता है और सभी प्रकार के दोष ख़त्म हो जाते हैं। घर के उत्तर में अशोक के पौधे को लगाना चाहिए।

शमी का पौधा
वास्तु में यह बेहद ही शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार इस पौधे को घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। साथ ही धन-धान्य में बढ़ोतरी होने लगती है। मान्यताओं अनुसार इस पौधे को घर में लगाकर इसकी रोजाना पूजा करने से विवाह संबंधी दिक्कतें भी दूर हो जाती हैं। साथ ही शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या के दुष्प्रभावों से भी बचा जा सकता है।

क्रासुला का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, क्रासुला का पौधे को बहुत ही भाग्यशाली होता है। कहते हैं कि इसे घर में लगाने से पैसों की किल्लत दूर होती है और कभी आर्थिक तंगी नहीं आती। क्रासुला के पौधे को आम भाषा में जेड ट्री, लकी ट्री, मनी ट्री भी कहते हैं।

मनी प्लांट
वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। मनी प्लांट सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। साथ ही ये सौभाग्य को आकर्षित करता है।

बैम्बू प्लांट
वास्तु के अनुसार, बैम्बू प्लांट यानी बांस का पौधा घर में लगाना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। इसे उत्तर दिशा में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही ये पौधा घर में सुख-समृद्धि लाता है।