राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह : BLW में विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला पुरस्कार, इनाम पाने वाले बच्चों में उत्साह
Varanasi : बनारस रेल इंजन कारखाना संरक्षा विभाग के तत्वावधान में 4 से 10 मार्च तक आयोजित राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। चित्रकला, क्विज प्रतियोगिता और नुक्कड़-नाटक का भी आयोजन हुआ था।
सोमवार को बरेका कीर्ति कक्ष में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अमिताभ ने सभी विजेताओं में प्रमाणपत्र और पुरस्कार वितरण कर उनकी हौसला अफजाई की।
उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों के बहुमुखी प्रतिभा और कल्पनाशिलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों ने बेहतरिन ढंग से संरक्षा से संबंधित पेंटिंग को केनवास पर उकेरा है, जो निश्चित रूप से बरेका कर्मचारियों में संरक्षा के प्रति जागरूकता लाएगा।

साथ ही, बरेका के विभिन्न शॉपों में नुक्कड़-नाटक मंचन करने वाले कलाकारों की सराहना करते हुए उनकी हौंसला अफजाई की तथा बच्चों में टॉफी वितरण किया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी बच्चे काफी उत्साहित दिखे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य संरक्षा अधिकारी एस.बी.पटेल, उपमुख्य संरक्षा अधिकारी यू.एस.श्रीवास्तव, जन सम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार, संरक्षा अधिकारी अनुप सिंह वत्स, विजय यादव और प्रशांत चक्रवर्ती मौजूद थे।