Breaking Crime Exclusive Lucknow Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल 

Varanasi से गिरफ्तारी : ISIS के लिए काम करने वाले 24 साल के कट्टरपंथी को NIA ने पकड़ा, मंसूबे थे खतरनाक

Varanasi : आतंकी घटनाओं का दंश झेल चुके बनारस के तार एक बार फिर आतंकवादी संगठन ISIS से जुड़े हैं। जानकारी के मुताबिक, NIA ने बुधवार को वरुणा पार के मकबूल अलम रोड (खजूरी) से ISIS के ‘वायस ऑफ हिंद मॉड्यूल’ में युवाओं की भर्ती करने का काम करने वाले 24 साल के कट्टरपंथी बासित कलाम सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया। NIA उसे लेकर नई दिल्ली रवाना हो गई है, जहां उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बासित ने ISIS से खतरनाक बम बनाने की ट्रेनिंग ले रखी है। वह युवाओं को इसके वायस ऑफ हिंद मॉड्यूल से जोड़ने का काम करता था। उसके लिंक ISIS के हार्डकोर आतंकियों से हैं। वह बनारस के साथ देश के युवाओं को ISIS से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का काम कर रहा था।

NIA के अनुसार, बासित आतंकी घटनाओं में भी शामिल रहा है। वह खतरनाक बम बनाने की ट्रेनिंग लेने के बाद युवाओं को भी सीखा रहा था। बनारस में उसके संरक्षणदाताओं के भी नाम सामने आयए हैं जिनपर जल्द ही कार्रवाई होगी।

NIA के अनुसार, बासित कलाम ISIS के आतंकियों के संपर्क में था। ऑनलाइन आतंकी पत्रिका वाइस ऑफ खुरासान का प्रचार-प्रसार करता था। युवाओं को आतंकी बनने के लिए प्रेरित करता था।

वह इस समय अफगानिस्तान में बैठे अपने आकाओं से एक खतरनाक बम बनाने की ऑनलाइन ट्रेनिंग ले रहा था। कई टेलीग्राम ग्रुप की मदद से युवाओं को महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हमलों की रणनीति बता रहा था। इसके अलावा वह IED द्वारा विस्फोटक तैयार करने की जानकारी भी इकट्ठा कर रहा था।

जल्द ही जेहाद के लिए खुरासान जाने वाला था। फिलहाल, NIA ने अल सुबह छापेमारी कर इसे गिरफ्तार कर लिया है।

You cannot copy content of this page