तहरीर के आधार पर पुलिस ने लिखा मुकदमा : छत पर मिली युवती की लाश, हत्या का अनुमान
Varanasi : तातेपुर में शुक्रवार को सुबह युवती की लाश उसी के छत पर मिली। गांव के बुधिराम निषाद की बेटी प्रिया निषाद (20) गुरुवार की रात खाना खानें के बाद सोने के लिए छत पर चली गयी। जब सुबह हुई तो वह छत से जब नीचे नहीं आयी। मां मीरा देवी उसे बुलाने छत पर पहुंची।
वह छत पर मृत हालत में मिली। पता चलने पर SO चौबेपुर राजेश त्रिपाठी, CO पिंडरा अभिषेक कुमार पांडेय, ASP नीरज पांडेय, फॉरेंसिक टीम, चौकी प्रभारी चांदपुर मोहित वर्मा, चौकी प्रभारी चिरईगांव राहुल मौर्या पहुंचे। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
युवती के परिजनों ने बताया कि प्रिया आठ बहनों और दो भाईयों में पांचवे नंबर पर थी। तीन बहनों और एक भाई दिलिप की शादी हो गई है। एक बहन की शादी 19 मई को होनी थी।

पिता बुधिराम विदेश में नौकरी करते हैं। वह इस समय विदेश में ही हैं। भाई दिलिप भी विदेश में नौकरी करता है। वह छुट्टी पर घर आया है।
दिलिप की भी शादी हो गई है। उसे दो बच्चे हैं। गांव के आसपास के लोगों नें बताया कि बुधिराम नें दो शादी की थी। पहली पत्नी से एक लड़की और एक लड़का है। दुसरी पत्नी से सात लड़कियां व एक लड़का विभूति है।युवती कक्षा 6 तक पढ़ाई की थी।
SO चौबेपुर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के गले और चेहरे पर चोट के निशान थे। मृतका की मां मीरा देवी ने दो संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा लिखा है।