सपा का सदस्यता अभियान : 52 नए सदस्य बनाए गए
Varanasi : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी सदस्यता अभियान गांवों में जारी है। गुरुवार को बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के नि. राष्ट्रीय महासचिव, अजगरा विधानसभा सह प्रभारी सत्यप्रकाश सोनकर और युवजनसभा के नि. प्रदेश सचिव वरुण सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी सदस्यता कैंप अजगरा विधानसभा के मोहांव में लगाकर 52 नए सदस्य बनाए गए।
जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान को गति दी जा रही है। हर बूथ पर सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य है। बाबा साहब वाहिनी के नि. राष्ट्रीय महासचिव सत्यप्रकाश सोनकर ने कहा यह सदस्यता अभियान आगे भी चलता रहेगा। निरंतर लोगों को सपा के रीति नीति से जोड़ना है। देश में केवल तोड़ो नीति चलाई जा रही है। वरुण सिंह ने कहा लोकतंत्र को बचाने के लिए लोकतंत्र को मानने वालों को एक मंच पर लाने का प्रयास यह सदस्यता अभियान है। अमित सिंह यादव ने कहा प्रदेश में भय, भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ यह सदस्यता अभियान मिल का पत्थर साबित होगा।
विधानसभा अध्यक्ष बाबू लाल यादव और संजय यादव ने कहा महंगाई, बेरोजगारी, बेगारी व लाचारी के साथ अत्याचारी सरकार को आईना दिखाने के लिए समाजवादियों ने तैयारी शुरू कर दी है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मेजर लल्लन प्रसाद यादव, अमित सिंह यादव, संजय यादव, सतीश यादव छोटू, दिनेश राजभर, हेमंत यादव अटेसुआ, गुलाब राजभर, मनीष यादव पिंटू, मो. हकीम, नंदलाल गौड़, आकाश विश्वकर्मा, सहित अन्य लोग मौजूद थे।