एक चोरी खुली नहीं, तबतक दूसरी वारदात : इस बार भी सूटकेस और बॉक्स ले गए चोर, इतने रुपए के गहने और इतना Cash हाथ लगा
Varanasi News : जंसा पुलिस चोरी की एक घटना खोल नहीं पाई की थाना क्षेत्र में दूसरी वारदात हो गई। शुक्रवार की सुबह मौके पर डाक स्क्वायर और फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। पिछली चोरी की घटना की तरह इस प्रकरण में भी जारी है।
दरअसल, जगापट्टी में गुरुवार की रात मन्नर यादव के घर के पीछे से ईंट हटाकर चोर घर में घुसे। एक कमरे का ताला खोलकर उसमें रखे दो बॉक्स, एक सूटकेस में रखा कैश और गहने ले गए।
मन्नर यादव ने बताया कि परिवार के लोग घर के बाहर और बरामदे में सोये थे। रात में उठा तो घर का दरवाजा खुला देख सन्न रह गया। जब घर के अंदर जाकर देखा तो दो बॉक्स, एक सूटकेस सहित अन्य सामान गायब थे।

मन्नर के अनुसार, इसके बाद मैं चिल्लाने लगा। गांव के लोग जुट गये। मन्नर ने बताया कि सूटकेस मेरी विवाहित बेटी सोनी यादव का था। वह ससुराल से इन दिनों मायके आई है। दो बॉक्स पत्नी गिरजा देवी के थे।
बॉक्स में एक सोने की चेन , दो जोड़ी झुमका (सोने का), दो मंगलसूत्र, एक अंगूठी (सोने का लेडीज), दो जोड़ी पायल, एक करधनी (चांदी का) और पांच हजार रुपये थे।
मुन्नार के बताने पर पहुंची जंसा पहुंची पुलिस के साथ डागस्क्वाड और फॉरेंसिक टीम ने वारदात स्थल पर छानबीन किया। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा कायम कर जांच कर रही है।
याद होगा, मंगलवार को जगापट्टी से सटे पेडुका में संतोष यादव के घर पर भीषण चोरी हुई थी। इस घटना में आठ बाक्स चोर उठा लें गये थे। बॉक्स में रखे चालीस हजार रुपये सहित लाखों के गहने चोरों ने हाथ लगे थे।