टावर लगाने का विरोध : लोगों का था ये आरोप, पुलिस ने समझाकर शांत कराया
Varanasi : लंका थाना क्षेत्र नगवा इलाके में स्थित नरोत्तम नगर कॉलोनी में प्रतिबंधित क्षेत्र में बस्ती के बीच रिलायंस का टावर लगाने का बस्ती के लोगों ने विरोध कर दिया। टॉवर लगाने के दौरान विरोध होने की जानकारी मिलने पर नगवां चौकी प्रभारी प्रभाकर सिंह पहुंचे। विरोध करने वालों को शांत कराया और टावर निर्माण का काम रुकवा दिया।

विरोध करने वालों का आरोप था कि बगल में स्कूल और घनी बस्ती के बीच 8 फिट चौड़ी मार्ग टावर जबरी लगवाया जा रहा है। टावर लगाने की शिकायत वीडीए करने पर वीडीए काम बंद करने के लिए नोटिस दिया है। इसके बाद भी जबरी टावर निर्माण करवाया जा है। नगवा चौकी प्रभारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि टावर लगाने के दौरान हंगामा होने की सूचना पर काम को बंद करवा दिया गया है। वीडीए के क्षेत्रीय जेई को सूचना दी गई है।
