विदाई समारोह का आयोजन : BLW के चार कर्मी रिटायर, संचित धन का उचित तरीके से उपयोग करने का सुझाव
Varanasi : बनारस रेल इंजन कारखाना में अप्रैल माह में चार पर्यवेक्षक और कर्मचारी रिटायर हुए। शनिवार को कीर्ति कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में सभी रिटायर कर्मचारियों को अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने मेडल और फोल्डर भेंट कर विदाई दी। उन्हें अपने संचित धन को उचित तरीके से उपयोग करने का सुझाव भी दिया।
PRO का कहना है कि उल्लेखनीय है कि लेखा और कार्मिक विभाग के कर्मचारियों के परिश्रम और सहयोग से रिटायर कर्मियों को एकमुश्त भुगतान किया गया।

विदाई समारोह का संचालन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राज कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप मुख्य कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय श्यामबाबू, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी-कर्मशाला आर.के. चौधरी, PRO राजेश कुमार, मुख्य कल्याण निरीक्षक माधव बटवल, विजय गुप्ता, कमलेश श्रीवास्तव मौजूद थे।