Education Varanasi 

पढ़ो बनारस अभियान की शुरुआत : हर दिन स्कूलों में दो घंटे बच्चों के बीच चलाया जाएगा कहानी और काव्य पाठ का सेशन

Varanasi : खेलो बनारस प्रतियोगिता के बाद बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाने के लिए ‘पढ़ो बनारस अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत हर दिन स्कूल में दो घंटे बच्चों के बीच कहानी और काव्य पाठ सेशन चलाए जाएंगे। इसके साथ ही बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार विषय, पीटी या अन्य गतिविधियां करने की छूट रहेगी। गुरुवार से जिले के सभी बेसिक स्कूलों में अभियान की शुरुआत हुई।

शिक्षा निदेशालय की तरफ से हर स्कूल की हर कक्षा में किताबों की एक छोटी अलमारी रखने के निर्देश दिए गए थे। इसके साथ ही स्कूल की लाइब्रेरी के लिए नेशनल बुक मिशन की तरफ से कक्षावार किताबें भी मुहैया कराई गई थीं।

पुस्तकों के प्रति बच्चों में रुचि लगाने के लिए पढ़ो बनारस अभियान की शुरुआत की गई। गुरुवार को बीएसए राकेश सिंह भिटारी प्राथमिक स्कूल पहुंचे और बच्चों के साथ समय बिताया। इस दौरान बच्चों ने उन्हें किताबों से कहानियां पढ़कर सुनाईं।

You cannot copy content of this page