भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा को पार्टी का तोहफा : राज्यपाल ने किया MLC पद पर मनोनयन, बूथ अध्यक्ष से विधान परिषद तक का सफर
Varanasi : विधान परिषद् की 6 खाली सीटों पर राज्यपाल ने सोमवार को 6 सदस्यों को मनोनीत कर दिया। इसमें वाराणसी के भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा भी शामिल हैं। इस खबर के बाद से ही हंसराज विश्वकर्मा के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उधर, हंसराज विश्वकर्मा ने एमएलसी बनने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी समेत भाजपा के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया है।
बता दें कि साल 1989 में बूथ की जिम्मेदारी बखूबी जिम्मेदारी संभाला है। वहीं अब एमएलसी के पद पर हंसराज विश्वकर्मा का मनोनयन कर पार्टी का कार्यभार की जिम्मेदारी को और बढ़ा दिया है।
जहां एक तरह हंसराज विश्वकर्मा ने राम मंदिर आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक राम मंदिर आंदोलन को मजबूती देने का भी काम किया। साल 2019 और 2022 के चुनाव में उन्होंने भाजपा को वाराणसी में बड़ी जीत के लिए जी जान लगा दी और भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की।
संगठन में मजबूती से किया काम
- 1990 : काशी विद्यापीठ ब्लॉक के युवक मंगल दल के अध्यक्ष
- 1993: काशी विद्यापीठ मंडल के युवा मोर्चा में अध्यक्ष
- 1996 : मंडल मंत्री
- 2000: जिला कार्यसमिति के सदस्य
- 2002: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्टी राक्रांपा से विधानसभा चुनाव लड़ा
- 2004: समाज कल्याण प्रकोष्ठ मेंं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
- 2008: पत्नी को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ाया
- 2010: किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष
- 2013: जिला मंत्री
- 2015: जिला सदस्यता प्रभारी
- 2016: लगातार दो बार से जिलाध्यक्ष
- 2017: पांच विधानसभा क्षेत्रों की जीत में अहम भूमिका
- 2019: वाराणसी से जुड़े तीन लोकसभा क्षेत्रों में काम किया-
- 2021: जिला पंचायत अध्यक्ष व आठ ब्लॉक प्रमुखों की जीत में अहम भूमिका
- 2022: विधानसभा चुनाव में संगठन को मजबूत बनाकर आगे बढ़े।