सेंट जॉन्स स्कूल वालों के खिलाफ रोड पर उतरे लोग : तानाशाही और अभद्र व्यवहार पर अभिवावकों ने किया प्रदर्शन, BLW की ओर से जमीन दिए जाने की वजह बताया, 15 तस्वीरों में देखें लोगों का गुस्सा
Varanasi : सेंट जॉन्स स्कूल के सामने गुरुवार को स्कूल प्रशासन द्वारा एडमिशन और अन्य मामलों में मनमानी के खिलाफ BLW कर्मचारी परिषद और अभिभावकों ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। अभिभावकों का आरोप है कि LKG के प्रवेश में न्यूनतम और अधिकतम आयु की सीमा के नाम पर मनमानी की जाती है।
सेंट जॉन्स स्कूल जिस जमीन पर बना है वह BLW द्वारा बहुत ही मामूली दर पर दिया गया है। वह भी इस शर्त पर कि BLW कर्मचारियों के बच्चों को प्रवेश में साठ प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा। कर्मचारी परिषद और अभिभावकों का कहना है कि इस शर्त का पालन नहीं किया जा रहा है।
कर्मचारी परिषद सदस्य नवीन सिन्हा ने कहा कि LKG के अलावा किसी भी कक्षा में BLW कर्मचारियों के बच्चों को एडमिशन नहीं दिया जाता है। कर्मचारी परिषद सदस्य प्रदीप यादव ने कहा कि स्कूल के प्रधानाचार्य किसी अभिभावक से जल्दी मिलते नहीं हैं।

विद्यालय के सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम में अनावश्यक रूप से बदलवा को रोका जाना चाहिए। कर्मचारी परिषद सदस्य वी.डी दुबे ने मनमाने तरह से फीस बढोत्तरी पर रोष जताया। कर्मचारी परिषद सदस्य सुशील सिंह ने स्कूल के कर्मचारियों के खराब व्यवहार के मसले को प्रमुखता से उठाया। नाराजगी भी जताई।
उनका कहना था कि स्कूल के कई स्टॉफ अभिभावकों से अच्छा व्यवहार नहीं करते। उनमें से एक प्रशासनिक भवन पर बैठे व्यक्ति अलेकजेंडर मुख्य रूप से हैं। कर्मचारी परिषद सदस्य विनोद सिंह ने कहा कि राजभाषा हिंदी में दिए न्यायालय के शपथ पत्र को भी नहीं मानना इनकी तानाशाही रवैए को दर्शाता है। धरना-प्रदर्शन में अभिभावकों ने बढचढ कर हिस्सा लिया।















प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव धरमेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अगर प्रशासन अभिवावकों की जायज मांगों को जल्द से जल्द नहीं मानता है तो सेंट जॉन्स प्रशासन के खिलाफ आंदोलन को तेज किया जाएगा। साल 2023 में होने वाले नवीनीकरण का कर्मचारी परिषद विरोध करेगा।
इन्होंने जताया विरोध
प्रदर्शन में मुख्य रूप से कर्मचारी परिषद सदस्य वी.डी.दुबे, नवीन सिन्हा, प्रदीप कुमार, सुशील कुमार सिंह, विनोद सिंह, देवता नंद तिवारी, कौशल चौरसिया, मृत्युंजय भास्कर, अमित सिंह, राजेश कुशवाहा, मनीष सिंह, अमित कुमार, नीरज कुमार, सरोज कुमार, गौरव श्रीवास्तव, आशीष शर्मा, अजय सिंह, मोनू सिंह, अजय यादव, गोपाल, प्रणय झा, ओम प्रकाश यादव उर्फ गुड्डू सहित कई कर्मचारियों और अभिवावक मौजूद थे।