मजदूर संघ के लोग सड़क पर उतरे : 14 सूत्री मांगों को लेकर जिला मुख्यालय का घेराव किया, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Varanasi : भारतीय मजदूर संघ के कर्मचारी आक्रोशित हो गए। अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को वो सड़कों पर उतर आए। मजदूर संघ के कर्मचारी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे थे। दर्जनों की संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की। पुरानी पेंशन बहाल को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही कहा कि मांगें पूरी न होने पर मजदूर संघ व्यापक आंदोलन करेगा।
उन्होंने कहा कि संविदा एवं आउटसोर्सिंग के माध्यम से जो भी मजदूर काम कर रहे हैं उनको सामान्य वेतन दिया जाए और पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि हम आज पूरे प्रदेश में जिले मुख्यालय का घेराव करके जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दे रहे हैं। वहीं, मजदूर संघ के विभाग प्रमुख राकेश पांडेय ने बताया कि हमारे 14 सूत्री मांगों में सभी साथियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाए और समान वेतन किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगों को सरकार पूरा नहीं करती है तो भारतीय मजदूर संघ एक बड़ा आंदोलन लखनऊ में करेंगे।