Breaking Crime Varanasi ऑन द स्पॉट पूर्वांचल 

एक युवक को लोगों ने बचाया : गंगा में डूबने से दो की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे

Varanasi : गौरा उपरवार घाट पर शव के दाह संस्कार के बाद नहाते वक्त सीओ गांव निवासी दो युवक डूब गए। चौबेपुर पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश करा रही है। देर शाम तक पता नहीं चल सका था।

दरअसल, तिवारीपुर अइली गांव निवासी ज्ञानचंद्र की मां का निधन हो गया था।परिजन, गांव के लोग और रिश्तेदार दाह संस्कार करने शुक्रवार को सुबह तकरीबन 10 बजे के बाद गौरा उपरवार घाट पहुंचे। वहा शव का दाह संस्कार करने के बाद लोग गंगा में स्नान करने लगे।

तभी तीन युवक गहरे पानी मे डूबने लगे। लोगों के चिल्लाने पर आसपास के लोग बचाव में गंगा में कूद पड़े। इस दौरान वीरेंद्र राम (20) को बचा लिया गया। गुड्डू (38) निवासी सीओ और रिंकू उर्फ अरविंद (26) गंगा में डूब गए। जानकारी मिलते ही SO चौबेपुर राजेश त्रिपाठी पहुंचे।

पुलिस ने गोताखोरों बुलवाया। NDRF की टीम पहुंची। देर शाम तक दोनों की खोजबीन की जा रही थी। गुड्डू राम पेंटर था। उसी के साथ गांव का मित्र रिंकू उर्फ अरविंद राम भी आया था। दोनो मित्र गंगा नदी में डूब गए। गुड्डू राम को तीन लड़की और एक पुत्र है। पत्नी रुकमीना जानकारी के बाद बेसुध हो गई। रिंकू उर्फ अरविंद राम को दो लड़के हैं।

You cannot copy content of this page