#Varanasi : ट्राली चालक ने फांसी लगाकर दी जान, नवंबर में हुई थी शादी
वाराणसी। ढेलवरिया इलाके में किराए के मकान में रहने वाले ट्राली चालक नितिन कुमार (35) ने सोमवार को अपने कमरे में रस्सी के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी पहुंची पुलिस ने नितिन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों ने बताया कि नितिन की पत्नी रिंकी तीन दिन पहले गणेश महाल स्थित अपने मायके चली गई थी। जिसके बाद वह अवसाद में था। नितिन और रिंकी की शादी बीते नवंबर माह में हुई थी। रिंकी मूकबधिर होने के साथ कुछ सुन भी नहीं सकती है। आसपास के लोगों ने बताया कि मूल रूप से प्रयागराज निवासी नितिन कई वर्षों से ढेलवरिया इलाके में किराए के मकान में रहता था। वह ट्राली चलाता था। जैतपुरा पुलिस नितिन के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।