Breaking Health Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट 

भंडारे में भोजन करने से लोगों की तबियत बिगड़ गई थी : CMO ने संभावित फूड प्वाइजनिंग के मरीजों का हाल जाना, बोले – स्थिति अब सामान्य

Varanasi : सिंधोरा के बरवां गांव में आयोजित भंडारे में बना भोजन करने से 60 से ज्यादा लोग बीमार हो गए थे। हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय चिकित्सालय में भर्ती कराए गए संभावित फूड प्वाइजनिंग के मरीजों का हाल जाना और उन्हें आश्वस्त किया कि बेहतर उपचार के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि उक्त मरीजों के उपचार में कोई लपरवाही नहीं बरती जाए।

पिंडरा ब्लाक के बरवा गांव में हुए संभावित फूड प्वाइजनिंग के मामले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का हाल जानने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी शुक्रवार को वहां पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती संभावित फूड प्वाइजनिंग के सभी मरीजों के स्वास्थ्य और उनके हो रहे उपचार की बारी-बारी से जानकारी ली। साथ ही मरीजों और उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि उपचार के हर संभव प्रयास किये जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस बारे में बताया कि पिंडरा ब्लाक के बरवा गांव में हरिनाथ बेनवंशी की ओर से 15 मार्च को भंडारे का आयोजन किया गया था। जिसमें खाद्य सामग्री में चावल, पूडी, पनीर इत्यादि बना था। भण्डारे में खाना खाने वालों को उसी रात को उल्टी दस्त होने लगा। दूसरे दिन 16 मार्च को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिण्डरा में इसकी सूचना प्राप्त होने पर पिण्डरा ब्लाक से स्वास्थ्य टीम वहां पहुंची। स्वास्थ्य टीम ने 38 लोगों को ग्राम में ही उपचार दिया तथा 26 लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिण्डरा रेफर किया। CMO ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिण्डरा लाये गये सभी 26 लोगों को उसी शाम रेफर कर पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय एवं जिला स्तरीय टीम ने प्रभावित गांव का भ्रमण कर मरीजों का उपचार कर रही है। इसके साथ ही खादय औषधि निरीक्षक की टीम ने जांच के लिए खाद्य पदार्थों का सैम्पल भी ले लिया गया है। CMO ने बताया कि इस घटना से सम्बन्धित 26 मरीज पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में व स्वास्थ्य केन्द्र गजोखर में 02 मरीज एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिण्डरा में 03 मरीज भर्ती है स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में है।

बता दें कि, बुधवार को बरवां गांव में सत्संग और वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया गया था। जिसमे बरवां, देवजी, बलोई व जलालपुर समेत आसपास के गांव के सैकड़ो लोग शामिल हुए थे। सत्संग समाप्त होने के बाद प्रसाद के रुप मे खाने की व्यवस्था की गई थी। सैकड़ो सत्संगी लोगो ने प्रसाद में बना खाना खाया। जिसके बाद खाने दर्जनों वाले लोगो को रात से ही एक उल्टी और दस्त होने लगी। गुरुवार की सुबह होते होते प्रसाद ग्रहण करने वालो की हालत गंभीर होने लगी।

You cannot copy content of this page