मेमो पहुंचने पर पुलिस को हुई जानकारी : पिता से खफा 09 साल के बच्चे ने की खुदकुशी, तीसरी क्लास में करता था पढ़ाई
Varanasi : लंका थाना क्षेत्र के साकेत नगर में रहने वाले नौशाद अहमद के 09 साल के बेटे सानू ने गुरुवार को दिन में घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दिया। जानकारी होते ही परिजन उसे लेकर BHU ट्राम सेंटर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सानू तीसरी क्लास में पढ़ाई करता था। पिता नौशाद एक स्कूल में कर्मचारी हैं। सानू दो भाइयों में छोटा था। पिता ने बड़े भाई को कपड़ा दिलवाया। सानू को कपड़ा नहीं खरीदा। इससे नाराज होकर सानू ने मौका देखकर फांसी लगा लिया।

SHO लंका वेद प्रकाश राय ने बताया कि देर शाम अस्पताल से मेमो आने के बाद मामले की जानकारी हुई। बड़ा भाई आरिफ 12 साल का है।