Breaking Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट 

गड़वा घाट आश्रम के सामने गंगा तट पर पौधरोपण, सीआरपीएफ के जवानों ने भी की भागीदारी

Varanasi News : CRPF के जवानों ने सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं गंगा हरीतिमा अभियान के ब्रांड अम्बेसडर अनिल कुमार सिंह के मिशन एक करोड़ पौध रोपण में बुधवार को गढ़वाघाट आश्रम के समीप गंगातट पर पौधारोपण किया। सीआरपीएफ कमांडेंट अनिल कुमार,डिप्टी कमांडेंट,वन विभाग के एसडीओ, रेन्जर दिवाकर दुबे के साथ जवानों ने पूरे उत्साह से अभियान में भागीदारी की।

इस अवसर पर अनिल सिंह ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता, अपने जन्मदिन व विशेष दिन पर एक पौधा लगवाने की शपथ भी दिलाई और लोगों को पर्यावरण के महत्व को भी बताया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता सौरभ सिंह पटेल ने किया।

You cannot copy content of this page