खून देकर ‘जिम्मेदार रिश्ता’ निभाया : SO ने ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्ची को ब्लड डोनेट किया, समाजसेवी के जरिए मिली थी जानकारी
Varanasi : ब्लड कैंसर की वजह से 13 साल की बच्ची को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। ब्लड की आवश्यकता पड़ी। SO मंडुआडाह राजीव कुमार सिंह ने ब्लड डोनेट किया।
ब्लड की आवश्यकता की जानकारी होने पर शुक्रवार को SO राजीव कुमार सिंह होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल पहुंचे।

दरअसल, डॉक्टरों ने परिजनों से ओ पॉजिटिव ब्लड बच्ची तान्या को चढ़ाने के लिए कहा। ओ पॉजिटिव ग्रुप का ब्लड की उपलब्धता न होने से पटना निवासी परिजन परेशान हो गए। उन्होंने एक समाजसेवी से मदद मांगी।
समाजसेवी ने SO मंडुआडीह राजीव कुमार सिंह से कहा। राजीव कुमार सिंह बाइक से होमी भाभा हॉस्पिटल पहुंचे। ब्लड डोनेट कर बच्ची की जिंदगी बचाई।
