प्रियंका ने बनाई Coffee से पेंटिंग : महादेव से Rishabh Pant के ठीक होने की प्रार्थना
Varanasi : भारतीय क्रिकेटर और विकेटकीपर बल्लेबाज Rishabh Pant दिल्ली से अपने घर रुड़की जाते समय 30 दिसंबर को एक्सीडेंट का शिकार हुए थे। इस हादसे में उनकी BMW कार जलकर राख हो गयी। पूरा देश और बीसीसीआई उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।
ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऋषभ पंत की मां से फोन पर उनका हालचाल लिया था। इसी क्रम में काशी की बेटी प्रियंका गौड़ ने ऋषभ पंत के बेहतर स्वास्थ्य के लिए महादेव से प्रार्थना की है। प्रियंका ने कैनवास पर Coffee से पेंटिंग बनाकर इसे व्यक्त किया है। प्रियंका ने बताया कि ऋषभ पंत भारतीय टीम की रीढ़ की तरह हैं।
आस्ट्रेलिया दौरे पर जिस तरह का उन्होंने प्रदर्शन किया था। उसे कोई भुला नहीं सकता है। इस समय जबकि वो अस्पताल में अपने सबसे बुरे दिन से गुजर रहे हैं, तब उन्हें सभी की प्रार्थना की जरूरत है।
ऐसे में मैंने श्रीकाशी विश्वनाथ के तेज वाली एक तस्वीर कैनवास पर बनाई है जिसमे उनके शिवलिंग का तेज ऋषभ पंत के मस्तक पर पहुंच कर उन्हें स्वस्थ्य कर रहा है। यह पेंटिंग Coffee से बनायी गयी है। उन्होंने कहा कि हमारी और समस्त काशीवासियों की यह कामना है कि ऋषभ पंत जल्द से जल्द स्वस्थ्य हों और एक बार एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में विरोधियों के छक्के छुड़ाएं।