Crime Varanasi 

शादी का दबाव बनाने पर प्रियंका की हुई थी हत्या : हत्यारोपी ने मारकर कुएं में फेंक दी थी लाश, पुलिस ने किया चालान

Varanasi : शादी के लिए दबाव बनाने पर प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर की गई थी। आरोपी जीतमणि यादव उर्फ जीतू की गिरप्तारी फूलपुर पुलिस ने किया है।

फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव गांव निवासी अखिलेश राजभर की पत्नी प्रियंका देवी का 27 मार्च को भदोही के चौरी थाना क्षेत्र में एक कुए से शव बरामद हुआ था। आरोपी युवक जीतमणि यादव को फूलपुर पुलिस ने बरही गांव से गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है।

SHO मुन्ना राम ने बताया कि मृतका अपने पति के साथ सूरत में रहती थी। आरोपी युवक भी बगल में रहता था। दोनों प्रेम प्रसंग हो गया।मृतका के दो बच्चे हैं। वह सूरत से बच्चों को लेकर करखियाव आई थी। एक सप्ताह बाद चुनार मंगरहा मायके जाने के लिए निकली। मायके नहीं पहुंची।

आरोपी ने उसे बहलाकर गांव बुलाया। हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया था। शव मिलने की सूचना पर मंगरहा चुनार निवासी मृतका के भाई महेश कुमार ने बहन के शव को पहचान लिया था। मृतका के ससुर ने फूलपुर थाने में 12 मार्च को गुमसुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी की शादी साल भर पहले हुई थी। गिरफ्तार हत्यारोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है।

You cannot copy content of this page