रामनवमी पर निकली शोभायात्रा : कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने प्रभु श्रीराम की उतारी आरती, सुरक्षा के लिहाज से फोर्स मुस्तैद
Varanasi : जग्नाथपुरी (लोहता) स्थित रामलीला मैदान से रविवार की शाम रामनवमी पर प्रभु श्रीराम जी की शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा में शामिल भक्तों ने प्रभु श्रीराम, मां सीता, लक्ष्मण जी और हनुमानजी को रथ पर बैठाया।
मुख्य अतिथि के रूप में आए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने प्रभु की आरती की। माला पहनाया। शोभायात्रा में भक्त नाचते-गाते चल रहे थे।






शोभायात्रा लोहता, धमरिया, केराकतपुर, चांदपुर स्थित रामलीला मैदान आदि एरिया तक गई।
भाजपा नेता सुनील मिश्रा, विनोद रस्तोगी, सुभाष सिंह, राम दुलार सिंह, परमानंद सिंह, सत्मय मौर्या आदि लोग इस दौरान मौजूद थे। सुरक्षा के लिहाज से इलाकाई पुलिस मुस्तैद थी।
