जानवरों के विवाद में झगड़ा : पड़ोसियों के हमले से बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर, बेटे की तहरीर पर FIR
Varanasi : फूलपुर थाना क्षेत्र के थरी मौजे में जानवरों के विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक शख्स की मौत हो गई। गंभीर हाल में जख्मी महिला को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
गांववालों के मुताबिक, रविवार रात तकरीबन आठ बजे गाय और भैंस का मसला लेकर मनराज यादव (65) पत्नी मुन्नी के साथ पड़ोसी फेरू यादव के यहां शिकायत लेकर गए।
कहा, तुम्हारे जानवर हमारे यहां आकर जानवरों का खाना खा जा रहे हैं। आरोप है कि फेरू यादव की पत्नी ने उन्हें गाली दिया। मनराज यादव ने विरोध किया।

आरोप के अनुसार, फेरू यादव और उसके लड़के विशाल यादव ने मनराज और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। मनराज यादव और उनकी पत्नी को चोटे आईं।
दोनों को प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। डाक्टरों ने उन्हें मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में मनराज की मौत हो गयी। पत्नी मुन्नी देवी का इलाज हो रहा है।
दिलीप यादव ने इसकी शिकायत फूलपुर पुलिस से की। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम किया है।