जरूरतमंदों के बीच पहुंचाई गई राशन किट, रहीमपुरा और अलईपुरा क्षेत्र में आवश्यकमंदों को उपलब्ध कराया गया ड्राई राशन

#Varanasi : लॉकडाउन में जरूरतमंदों की सहायता और मदद करने के लिए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ता लगातार सरकारी अनाज का वितरण कर रहे हैं। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री जाबिर सिद्दीकी के द्वारा रहीमपुरा और अलईपुरा क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच राशन किट का वितरण किया गया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि राशन किट प्राप्त करने के लिए लोगों से फॉर्म भरवाया जा रहा है। जिसके बाद उनके आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के जरिए उनके घरों तक अनाज की बोरियां पहुंचाई जा रही हैं। वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री जाबिर सिद्दीकी ने बताया कि लॉक डाउन में मुसीबतों का सामना कर रहे लोगों का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कहा, राशन वितरण के साथ ही उनके रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली जरूरी चीजों के साथ ही दवा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। राहत सामग्री वितरित करते वक्त मो. नदीम, ईजाहर अहमद समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थें।